तहसील सदर बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, घनश्याम मिश्रा बने अध्यक्ष | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

तहसील सदर बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें एडवोकेट घनश्याम किशोर मिश्रा को अध्यक्ष और एडवोकेट महेंद्र वर्मा को महामंत्री चुना गया।

इसके अलावा एडवोकेट मुकेश कुमार वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एडवोकेट विपिन गुप्ता को कनिष्ठ उपाध्यक्ष तथा एडवोकेट विपुल कुमार बाजपेयी को संयुक्त सचिव एवं मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में अधिवक्ताओं ने संगठन की मजबूती और न्यायिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने पर चर्चा की। सभी ने नव-गठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम अधिवक्ताओं के हितों की प्रभावी पैरवी करेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article