मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
जुन्नारदेव विधानसभा के अंतर्गत घोड़ावाड़ी नंबर 5 में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अवैध कोयले की खुदाई का काम जोरों पर चल रहा है जिसमें जान की बाजी लगाकर रोजाना कोयले की खुदाई की जा रही है।
पूर्व में यहां पर खुदाई के दौरान दीवार गिरने से एक की मौत हो चुकी है बावजूद यहां पर कोयला खुदाई जारी है सूत्रों की माने तो देर रात तक यहां पर खुदाई जारी रहती है जिसमें बड़ा गड्ढा खुदाई कर करके हो चुका है जिससे कभी भी बड़े हादसे को टाला नहीं जा सकता।
सूत्रों का दावा है के आस-पास के रहने वाले माफिया द्वारा यहां पर खुदाई करवाई जा रही है। मामले को लेकर नायब तहसीलदार मोहित बोरकर से जब बात की गई तो उन्होंने कहा मामला संज्ञान में आया है कार्यवाही की जाएगी।
