क्रिसमस एवं नव वर्ष मिलन समारोह संत अर्नोल्ड चर्च मेघनगर में गरिमामय माहौल में सम्पन्न | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

संत अर्नोल्ड चर्च में क्रिसमस एवं नव वर्ष मिलन समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। रविवार देर शाम आयोजित इस कार्यक्रम में कैथोलिक क्रिश्चियन समाज के सदस्यों ने ख्रीस्त जयंती और नव वर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए मधुर गीतों की सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं। इस अवसर पर पल्ली पुरोहित और सभी सदस्यों ने मानवता, धर्म और भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया रहे। इसके साथ ही बिशप पीटर खराड़ी, वरिष्ठ पत्रकार विमल जैन, सलीम शेरानी, फादर पी.ए. थॉमस, फादर जोमोन जेम्स और फादर एंडूस लोबू सहित अन्य अतिथियों ने अपने संबोधन में क्रिसमस और नव वर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सभी समाजों का सम्मान करते हुए आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ रहना ही सच्चा संदेश है।

कार्यक्रम का सफल संचालन पी.आर.О. जेम्स पॉल ने किया, जबकि आभार सचिव संजय ओहरी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के बाद सभी ने एक-दूसरे को क्रिसमस एवं नव वर्ष की बधाइयाँ देते हुए सामूहिक भोज का आनंद लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.