इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

दमोह में आगामी 10 और 11 जनवरी को होने वाले बुंदेलखंड फिल्म फेस्टिवल एवं फिल्म पर्यटन समागम की तैयारियाँ अब दिखने लगी हैं। बुंदेलखंड फिल्म फेडरेशन की टीम पिछले कुछ दिनों से दमोह में सक्रियता दिखा रही है। फेडरेशन की टीम द्वारा फेस्टिवल की तैयारियों का जायजा लिया गया।
फेडरेशन के अध्यक्ष श्री अखिलेश निगम ने बताया कि इस फेस्टिवल में शामिल होने के लिए कलाकारों और फिल्मों का पंजीयन हो रहा है। चुनिंदा कलाकारों को बॉलीवुड के मेहमानों के साथ दो दिन के सत्रों में शामिल होने का मौका मिलेगा। चुनिंदा फिल्मों को अवार्ड और पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
11 जनवरी की शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अवार्ड, पुरस्कार और सम्मान वितरण के साथ समापन होगा। इस कार्यक्रम में कलाकारों और फिल्मों का पंजीयन पूर्णतः निःशुल्क है।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बुंदेलखंड में फिल्म निर्माण का वातावरण तैयार करना और बुंदेलखंड में फिल्म पर्यटन के साथ नए रोजगार का सृजन करना है। कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय और जिला प्रशासन के सहयोग से बुंदेलखंड फिल्म फेडरेशन कर रहा है।
छतरपुर से आई टीम में डॉ. अखिलेश निगम, दीपक नायक, रज्जू राजा, सौरभ मिश्रा, योगेन्द्र योगी और दमोह टीम से इम्तियाज चिश्ती शामिल

