मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
जनपद पंचायत जुन्नारदेव अंतर्गत ग्राम पंचायत दातलावादी में सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के नारे लगाकर ग्रामीणों को बेटी की शिक्षा और सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर स्कूलों में अध्ययनरत बालिकाएँ एवं शिक्षकगण भी रैली में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण अंचल के लोगों को बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा, समानता एवं सुरक्षित भविष्य के बारे में जानकारी दी गई।
रैली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरिता सोमकुंवर, सुशीला बचले, शमीम अख्तर खान, सोनल यादव सहित शिक्षक राधेश्याम शर्मा, प्रेमलता इवनाती, निशा कुमरे, नफीसा बेगम, कंचन साहू, रानी युवनाती एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

