मनरेगा से गांधी का नाम हटाना जनविरोधी साज़िश, कांग्रेस सड़क से संसद तक लड़ेगी: रिंकू टॉक | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भाजपा सरकार द्वारा देश की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक जन-कल्याणकारी योजना “महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा)” का नाम बदलने के जनविरोधी निर्णय के खिलाफ़ जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर ने गांधी प्रतिमा के समीप जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि महात्मा गांधी के विचारों, उनके श्रम-सम्मान और गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने के दर्शन का जीवंत प्रतीक है। भाजपा सरकार जानबूझकर इस योजना से गांधी जी का नाम हटाकर न केवल उनके विचारों को मिटाने की कोशिश कर रही है, बल्कि देश के करोड़ों गरीब, मजदूर और किसानों के संवैधानिक अधिकारों पर भी सीधा हमला कर रही है।

श्री रिंकू टॉक ने कहा कि यह पूरी तरह से सुनियोजित राजनीतिक साज़िश है। भाजपा सरकार एक तरफ गांधी जी के नाम का दिखावटी सम्मान करती है और दूसरी तरफ उन्हीं गांधी जी के नाम से जुड़ी सबसे बड़ी रोजगार गारंटी योजना से उनका नाम हटाने का काम कर रही है। यह भाजपा का दोहरा चेहरा है, जिसे देश की जनता अब अच्छी तरह समझ चुकी है।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा के तहत अपनी वित्तीय जिम्मेदारियों से बचने के लिए राज्यों पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है। यह सीधे-सीधे गरीबों के कानूनी अधिकार पर हमला है। मनरेगा कोई दया या भीख नहीं, बल्कि संसद द्वारा पारित योजना है, जो ग्रामीण भारत के लोगों को काम का अधिकार देती है। भाजपा सरकार इस अधिकार को कमज़ोर करना चाहती है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जब तक भाजपा सरकार अपना यह जनविरोधी फ़ैसला वापस नहीं लेती, तब तक पार्टी चुप नहीं बैठेगी और सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रहेगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री रिंकू टॉक, रविंद महाजन, पूर्व विधायक हमीद काज़ी, पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया, निगम अध्यक्ष श्रीमती अनिता अमर यादव, श्री सलीम काटनवाला, श्री संजय चौकसे, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन जंगाले, श्री इनाम अंसारी, श्रीमती मीनाक्षी महाजन, इस्माईल अंसारी, हमीद उल्ला खान डायमंड, विनोद मोरे, आसिफ़ खान, हफ़ीज़ मंसूरी, शाहिद ज़ाकिर बंदा, मुज्जु मीर, अजय बलापुरकर, नोमान खान, श्री कैलाश यावतकर, श्री शैख रुस्तम, तस्नीम मर्चेंट, श्री आशीष भगत, श्री रियाज़ अंसारी, रामभाऊ लांडे, हंसराज पाटिल, पदम् चौहान, श्री मुकेश बुंगल, वसीम बक्श, इमरान हुसैन, असलम खान, साजिद अंसारी, अरुण जोशी महाराज शेख, आरिफ असगर चौधरी, प्रमोद जैन, रहीम भाई रफ़ीक़ मंसूरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.