नगर पालिका अध्यक्षीय परिषद की बैठक सम्पन्न, 11 प्रस्ताव पारित—निर्माण कार्यों में सामग्री सत्यापन पर ज़ोर | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव नगर पालिका में अध्यक्षीय परिषद की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे ने की। बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती नेहा धुर्वे ने सभी प्रस्तावों की क्रमवार जानकारी प्रस्तुत की, जिस पर विस्तृत विचार-विमर्श के बाद प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक में कुल 11 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। प्रस्ताव क्रमांक 5 पर वार्ड पार्षद एवं अपील समिति सदस्य सभापति संजय जैन ने प्रस्तावित निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाली सभी सामग्रियों के सत्यापन पर विशेष जोर दिया।

अमृत 2.0 अंतर्गत प्रस्ताव क्रमांक 9 के तहत स्वीकृत वाटर सप्लाई परियोजना (लागत 6 करोड़ 22 लाख रुपये) के निर्माण कार्य की समय-सीमा को बढ़ाते हुए कार्य पूर्ण करने की अवधि 12 सितंबर 2025 तक कर दी गई।

परियोजना की समयावधि में तीन माह की वृद्धि की गई है। वर्तमान में इस परियोजना का लगभग 20 प्रतिशत कार्य नगर पालिका क्षेत्र में पूर्ण किया जा चुका है।

बैठक में सभापति अमित यादव, श्रीमती सीमा चौरसिया, श्रीमती लक्ष्मी चंद्रवंशी, श्रीमती नीता कारोलिया, श्रीमती दीप्ति कांत साहू, श्रीमती लता टांडेकर, अपील समिति सदस्य सभापति संजय जैन, नगर पालिका के सब इंजीनियर अनुराग सरिया, लेखापाल धामू सोनी, अमूल संडे, महर्षि चौरसिया, गणेश चौरसिया, मधु खड़ी सहित विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit