घर में घुसकर जान से मारने की धमकी व गाली-गलौच का आरोप, जुन्नारदेव थाना प्रभारी से शिकायत; जांच जारी | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

घर में घुसकर जान से मारने की धमकी व गाली-गलौच का आरोप, जुन्नारदेव थाना प्रभारी से शिकायत; जांच जारी | New India Times

ग्राम पंचायत अम्बाड़ा, वार्ड क्रमांक 03 निवासी भूटन भारद्वाज पिता स्व. चंद्रिका भारद्वाज ने जुन्नारदेव थाना प्रभारी को एक लिखित शिकायत देकर युवक अनुपम एवं उसके साथियों पर घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौच करने का आरोप लगाया है।

घर में घुसकर जान से मारने की धमकी व गाली-गलौच का आरोप, जुन्नारदेव थाना प्रभारी से शिकायत; जांच जारी | New India Times

आवेदनकर्ता ने बताया कि दिनांक 16 दिसंबर 2025 की रात्रि लगभग 9:30 बजे वह अपने परिवार के साथ भोजन कर विश्राम के लिए जा रहा था। तभी गेट के बाहर से तेज आवाजें आने लगीं। कुछ ही देर में अनुपम अपने चार अन्य मित्रों के साथ गेट खोलकर घर के अंदर घुस आया और धमकी दी कि यदि उसके द्वारा पूर्व में दिया गया आवेदन वापस नहीं लिया गया तो पूरे परिवार को जान से मरवा देगा।

आवेदक के अनुसार विरोध करने पर आरोपित ने उसके पुत्र को धक्का दिया और मां-बहन की अश्लील गालियां देने लगा। इस घटना से पूरा परिवार भयभीत हो गया। आरोप है कि अनुपम बार-बार कमर के पास हाथ लगा रहा था, जिससे हथियार होने की आशंका उत्पन्न हुई।

पीड़ित ने बताया कि धमकियों के कारण उसका परिवार गहरे मानसिक तनाव में है। उसकी छोटी बेटी पालाचौरई स्कूल में पढ़ती है और अकेले स्कूल आती-जाती है, जिससे उसकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है। आवेदक ने आरोप लगाया कि अनुपम की राजनीतिक पकड़ होने के कारण वह डरा हुआ है, लेकिन परिवार की सुरक्षा के लिए शिकायत दर्ज कराई है।

आवेदन में थाना प्रभारी से मांग की गई है कि अनुपम एवं उसके साथियों के खिलाफ उचित कार्रवाई कर परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।

इस संबंध में जुन्नारदेव थाना प्रभारी राकेश बघेल ने बताया कि शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है, मामले की जांच की जा रही है, जांच उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.