ग्राम पंचायत चुनाव: बगुलहवा ग्रांट से प्रत्याशी नूर आलम इदरीसी की सक्रियता बढ़ी, जनसेवा के दम पर जीत रहे जनता का भरोसा | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

ग्राम पंचायत चुनाव नजदीक आते ही प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में, इटवा ब्लॉक की बगुलहवा ग्रांट पंचायत से प्रत्याशी नूर आलम इदरीसी क्षेत्र में लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं।

नूर आलम इदरीसी आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे दिलाने के उद्देश्य से दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। राशन कार्ड, जन्म, निवास, आय और जाति प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों से जुड़े कार्यों में वे लोगों की स्वयं मदद कर रहे हैं।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नूर आलम इदरीसी कई बार अपनी जेब से खर्च करने से भी पीछे नहीं हटते। वह तहसीलों के लगातार चक्कर लगाकर लोगों के काम समय से पूरे कराने का प्रयास कर रहे हैं।

उनकी इस सक्रियता और सेवा भाव के चलते क्षेत्र की जनता में उनके प्रति भरोसा लगातार बढ़ रहा है। स्थानीय लोग उन्हें एक जमीनी और कर्मठ प्रत्याशी के रूप में देख रहे हैं, जो जनसेवा के दम पर लोगों का विश्वास जीत रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article