कुंडीपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53 जीवित व 6 मृत गोवंश के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कुंडीपुरा थाना अंतर्गत धर्म टेकड़ी चौकी पुलिस ने गोवंश तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। थाना प्रभारी महेंद्र भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 12 दिसंबर 2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि छिंदवाड़ा–नरसिंहपुर रोड पर स्थित दिल्ली दरबार के पास ग्राम नेर–जम्मूनिया क्षेत्र में अवैध रूप से गोवंश का परिवहन किया जा रहा है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने संदिग्ध ट्रक क्रमांक RJ 09 GD 9856 को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान ट्रक में क्रूरतापूर्वक भरे गए 53 जीवित एवं 6 मृत गोवंश पाए गए, जिन्हें अवैध रूप से कत्लखाने ले जाया जा रहा था।

मौके से ट्रक चालक एवं उसका साथी, दोनों निवासी सारंगपुर, को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा ट्रक सहित समस्त गोवंश को जप्त कर लिया गया है।

आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(घ) तथा गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 6 एवं 9 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। सभी जीवित गोवंशों को सुरक्षित रूप से स्थानीय गौशाला में सुपुर्द किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article