मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न | New India Times

आज मिशन शक्ति अभियान के तहत मैक्स हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर, इटवा में महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण को समर्पित एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डाo रुखसाना खान, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, की अगुवाई में किया गया। उन्होंने महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व, स्त्री रोगों की प्रारम्भिक पहचान, मासिक धर्म स्वास्थ्य तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की महत्ता पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर अस्पताल के संचालक डाo अफरोज़ खान भी उपस्थित रहे और उन्होंने अतिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि मैक्स हॉस्पिटल द्वारा समाज हित में ऐसे कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम में इटवा थाने के SI सोमदेव यादव कांस्टेबल प्रदीप यादव महिला कांस्टेबल अलका त्रिपाठी , रचिता यादव जी, तथा थाने के अन्य पुलिसकर्मी भी सम्मिलित हुए। पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं को 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपात सेवा, 1076 स्वास्थ्य सेवा सहित अन्य सुरक्षा संबंधी सरकारी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को जागरूकता सामग्री वितरित की गई तथा महिला सुरक्षा व स्वास्थ्य से जुड़े प्रश्नों का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों व प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.