शिव सेना पंजाब ने "हम दो हमारे दो, सब के दो" को लेकर पूरे प्रदेश में शुरू की हस्ताक्षर मुहिम | New India Times

अविनाश द्विवेदी/पवन सोनी, भिंड (मप्र), NIT; ​शिव सेना पंजाब ने "हम दो हमारे दो, सब के दो" को लेकर पूरे प्रदेश में शुरू की हस्ताक्षर मुहिम | New India Timesवैसे तो आज सुभाष चंद्र बोस जी का जन्मदिन था, जोकि इतिहास में एक अच्छे दिन के रूप मैं माना जाता है। इसी के उपरांत आज भिंड में शिवसेना पंजाब के पार्टी सलाहकार सत्येंद्र कुमार और मध्य प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह टाक ने सुभाष तिराह पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका जन्मदिन मनाया और वही से “हम दो हमारे दो” अभियान की शुरुआत की।​शिव सेना पंजाब ने "हम दो हमारे दो, सब के दो" को लेकर पूरे प्रदेश में शुरू की हस्ताक्षर मुहिम | New India Timesअब आप लोग सोच रहे होंगे हम दो हमारे दो अभियान क्या है?  यह अभियान किसी पार्टी से संबंधित नहीं है। यह अभियान किसी जाति के लिए भी नहीं है, बल्कि यह वह अभियान जो देश में सभी के लिए एक जैसे कानून लागू करने की ओर ले जाएगा। देश में भुखमरी बेरोजगारी जैसे हालात सामने आ रहे हैं, वह ना आएं क्योंकि हिंदू और सिख धर्म पर यह कानून लागू हो सकता है तो अन्य धर्म के लोगों पर यह कानून लागू क्यों नहीं हो सकता। इसीलिए आज एक हस्ताक्षर मुहिम को भिंड में भी चालू किया गया है इसके बाद प्रदेश के हर जिले से इस हस्ताक्षर मुहिम में कितने लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं उस को एकजुट कर के माननीय मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।​शिव सेना पंजाब ने "हम दो हमारे दो, सब के दो" को लेकर पूरे प्रदेश में शुरू की हस्ताक्षर मुहिम | New India Timesआज इस कार्यक्रम में अहम रुप से आकाश नरवरिया जिला उपाध्यक्ष शिव सेना पंजाब भिंड, राजू यादव उपाध्यक्ष अटेर सुनील शर्मा जिला मीडिया प्रभारी मुकेश कुशवाहा अजय शर्मा जीतू कुशवाह हिमांशु चौबे हरेंद्र राठौर मनीष लहरिया जिला टेंपो यूनियन के अध्यक्ष उमेश शर्मा रवि दीक्षित अजय टाक हिमांशु तक इलियास खान जग्गू खान रवि ओझा सुनील राठौर मुन्ना भदौरिया आदि लोग शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article