आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

सड़क किनारे लगे ठेलों पर बैठने वाले आवारा किस्म के युवाओं पर स्थानीय पुलिस ने सख्ती दिखाई। ऐसे शरारती तत्वों को समझाइश देकर घर भेजा गया। वहीं सड़क पर दुकान लगाकर यातायात बाधित करने वाले दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया।
छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने निर्देश दिए थे कि शहर में हो रहे अतिक्रमण और ठेलों/घुमटियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। इसी क्रम में सीएसपी अजय राणा और थाना प्रभारी के निर्देशन में थाना कोतवाली से एक टीम का गठन किया गया।
टीम ने कलेक्ट्रेट परिसर के सामने, चंदनगांव रोड, देव होटल के सामने और पीजी कॉलेज रोड पर लगी गुमटियों पर बैठे युवकों को हिदायत देते हुए समझाइश दी। साथ ही सड़क पर अनधिकृत रूप से रखी टेबल-कुर्सियाँ एवं अन्य सामग्री को जब्त कर थाना परिसर में जमा कराया गया।
पुलिस विभाग का कहना है कि ऐसे अतिक्रमण और शरारती तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

