बिना सूचना के दो दिन के अंतराल में पेयजल आपूर्ति, कांग्रेस पार्षदों ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन.. आंदोलन की चेतावनी | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

बिना सूचना के दो दिन के अंतराल में पेयजल आपूर्ति, कांग्रेस पार्षदों ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन.. आंदोलन की चेतावनी | New India Times

जुन्नारदेव नगर पालिका परिषद के कांग्रेस पार्षदों द्वारा आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेहा धुर्वे को कांग्रेस पार्षदों द्वारा हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा गया है जिसमें उल्लेख है कि नगरी क्षेत्र में बिना किसी सूचना के दो दिन के अंतराल में पेयजल की आपूर्ति की जा रही है जिससे जनता में भारी आक्रोश है।

समस्त कांग्रेस पार्षदों द्वारा जनहित में अप अल करते हुए मांग की गई की एक दिन के अंतराल में नगर में पानी की सप्लाई की जाए आम जनता को पेयजल की आपूर्ति की जाए।

कांग्रेस पार्षदों ने कहा अगर 1 दिन के अंतराल में पेयजल की सप्लाई नहीं की गई तो सभी कांग्रेसी पार्षद जनता जनार्दन के साथ मिलकर एक बड़ा आंदोलन करेगी इस दौरान कांग्रेस पार्षद प्रेम शाह भलावी श्रीमती सावित्री दुर्गे सावित्री श्रीमती गीता वाइकर अरुणेश जायसवाल श्रीमती सुमन संतोष यादव की मौजूदगी में ज्ञापन सौंपा गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.