16 चक्का ट्रक में से आरोपियों ने उतारी कोयले की बोरियां, 112 डायल को देख हुए मौके से फरार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

16 चक्का ट्रक में से आरोपियों ने उतारी कोयले की बोरियां, 112 डायल को देख हुए मौके से फरार | New India Times

जुन्नारदेव थाना अंतर्गत पुलिस चौकी डुंगरिया ग्राम के कोल्हिया दमुआ रोड के पुलिया के पास कुछ लोग 16 चक्का ट्रक से कोयला उतारकर बोरी में भरकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे तभी 112 डायल की गाड़ी देखकर अवैध रूप से कोयला ले जाने वाले आरोपी 112  डायल गाड़ी को देखकर लोग भाग गए एवं 112 डायल गाड़ी में कोयले से भरी लगभग 10 से 12 बोरियों को गाड़ी में डालकर लाया गया चौकी डुंगरिया में रखा गया।

वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने जानकारी देते बताया कि अक्सर देखने को मिल रहा है कि 16 चक्का ट्रक जोकि परासिया से सारणी चलते हैं उसमें अक्सर रात्रि के समय एवं सुबह 8:00 बजे के आसपास तक इन ट्रैकों में से कोयला उतरते देखा गया है अवैध रूप से कोयल का व्यापार किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article