साइबर सेल इटवा ने फ्रॉड पीड़ित को दिलाए 20 हजार रुपये वापस | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

साइबर सेल थाना इटवा तथा जनपदीय साइबर सेल की मदद से स्थानीय थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के खाते से फ्रॉड हुए 20 हजार रुपये वापस दिलाए गए।

ग्राम दुफेड़िया, थाना इटवा निवासी अब्दुल रहीम पुत्र कल्प हुसैन ने लिखित प्रार्थना पत्र एवं NCRP पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके साथ 29.10.2025 को एक ऐप के माध्यम से 20 हजार रुपये की ठगी हुई।

प्रभारी निरीक्षक इटवा रवीन्द्र सिंह के नेतृत्व में साइबर अपराध के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में साइबर सेल थाना इटवा द्वारा जनपदीय साइबर सेल सिद्धार्थनगर तथा संबंधित बैंक के सहयोग से आवेदक की राशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई। आवेदक ने साइबर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है।

By nit