खैरमंडल के ग्रामीण जान की बाजी लगाकर करते हैं नदी पार, सांसद से लगाई गई गुहार कब होगी पूरी? | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

खैरमंडल के ग्रामीण जान की बाजी लगाकर करते हैं नदी पार, सांसद से लगाई गई गुहार कब होगी पूरी? | New India Times

आजादी के बाद से डिजिटल इस युग में जुन्नारदेव जनपद मुख्यालय के अंतर्गत खैर मंडल पंचायत स्थित कान्हा नदी पर पुल की मांग को लेकर ग्रामीण लंबे समय से गुहार लगा रहे हैं। लेकिन कोई सुन नहीं रहा है ग्रामीण बताते हैं कि इस नदी पर पुल निर्माण होने से ग्राम पंचायत माचीघाट सहित आसपास के लगभग 20 से 25 गांव की आबादी सीधे जो तहसील मुख्यालय से जुड़ जाएगी। फिलहाल यहां पहुंचने के लिए कटकुही मनकू घाटी होकर हिरदागढ़ से नीमढ़ाना होकर आना जाना करना पड़ता है। जिसकी लगभग दूरी 55 किलोमीटर है।

खैरमंडल के ग्रामीण जान की बाजी लगाकर करते हैं नदी पार, सांसद से लगाई गई गुहार कब होगी पूरी? | New India Times

गर्भवती महिलाओं और एक्सीडेंटल केस में कई बार जान भी जा चुकी है। यहां पहुंचने के लिए कई घंटे लगते हैं वर्षा काल में भी लोगों को भारी दिक्कत उठानी पड़ती है अभी ठंड और गर्मी को मौसम में नदी का जलस्तर काम हो जाता है तभी आसपास के ग्रामीण पैदल और दुपहिया लेकर इस नदी को पार करते हैं और जो जुन्नारदेव पहुंच पाते  जिससे लगभग 20-22 किलोमीटर ही आवागमन करना होता है और समय की भी बचत हो पाती।

ग्रामीण क्षेत्र की आबादी के अनुसार युवा स्कूल कॉलेज के बच्चे और मजदूरी वर्ग के लोग ही इस शॉर्टकट मार्ग को अपनाकर आवागमन करते हैं लोगों का कहना है कि इस नदी पर जनमांग को देखते हुए पुल बन जाए तो माचीघाट-गोरखपुर और मोरडोंगरी से दो विधानसभा परासिया व जुन्नारदेव से कनेक्ट हो जाएगा जिससे लोगों को आवागमन करने इसमें सुविधा रहेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.