18 दिन बाद होगी वोटों की गिनती : दनादन धरे गए बोगस वोटर्स | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

New India Times

महाराष्ट्र में 240 नगर परिषद नगर पंचायतों के लिए वोटिंग के दौरान पक्ष विपक्ष की सतर्कता से दनादन बोगस वोटर्स धरे जाने की खबरें हैं। महाराष्ट्र बीजेपी के सबसे सीनियर नेता गिरीश महाजन के गृह नगर जामनेर के एकलव्य विद्यालय में लगे बूथ पर रोशन विनोद चौधरी को और श्रद्धा सुनील बोहरा के नाम पर बोगस वोट देने का प्रयास कर रही एक लड़की को एन सी पी शरदचंद्र पवार के प्रत्याशी आकाश बंडे ने रंगेहाथ पकड़ा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा साबित किए गए वोट चोरी और वोटर लिस्ट में धांधली के आरोपों को अब ज़मीनी स्तर पर तथ्यों के साथ पकड़ा जाने लगा है । आने वाले प्रत्येक चुनाव में चुनाव लड़ने वाले उन तमाम उम्मीदवारों को संविधान से मिले अधिकारों का इस्तेमाल कर संविधान को बचाने की लड़ाई लड़नी होगी।

18 दिन बाद होगी वोटों की गिनती : दनादन धरे गए बोगस वोटर्स | New India Times

महाराष्ट्र में निकायों के लिए मतदान शुरू हि था तभी नागपुर हाइ कोर्ट में दायर याचिकाओं की सुनवाई में कोर्ट ने आदेश जारी किया कि 20 दिसंबर के दूसरे चरण की वोटिंग के बाद 21 दिसंबर को सभी 288 निकायों की मतगणना होगी । कोर्ट के आदेश के कारण 18 दिनों तक नतीजे स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रहेंगे जिसके चलते चुनाव आयोग की जवाबदेही काफ़ी हद तक बढ़ गई है।

औरंगाबाद हाई कोर्ट ने 10 दिसंबर को चुनावी प्रक्रिया की शिकार बनी ज्योत्सना विसपुते के पक्ष मे फैसला सुनाया तो जामनेर नगर परिषद के लोक नियुक्त अध्यक्ष पद के लिए 20 दिसंबर को मतदान होगा । इस सीट पर मंत्री जी की पत्नी साधना महाजन निर्विरोध चुनी जा चुकी है । निकायों के इन आम चुनावों में आयोग ने VVPAT संलग्न M3 टाइप ईवीएम उपयोग में नहीं लाया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article