मोआरी ओपन कास्ट में अवैध उत्खनन पर रोक: पुलिस–WCL की संयुक्त कार्रवाई, खतरनाक गड्ढे पोकलेन से भरे गए | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मोआरी ओपन कास्ट में अवैध उत्खनन पर रोक: पुलिस–WCL की संयुक्त कार्रवाई, खतरनाक गड्ढे पोकलेन से भरे गए | New India Times

चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संजय सोनवानी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पांडे के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के मार्गदर्शन में दिनांक 02/12/2025 को थाना जुन्नारदेव, चौकी अंबाडा एवं WCL टीम के द्वारा मोआरी ओपन कास्ट अंबाडा का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण टीम में थाना प्रभारी जुन्नारदेव निरीक्षक राकेश सिंह बघेल, चौकी प्रभारी अंबाडा उप निरीक्षक संजय सोनवानी, WCL हेड सिक्योरिटी ऑफिसर गणेश खातरकर एवं अन्य स्टाफ शामिल थे।

ओपन कास्ट माइंस में अवैध उत्खनन रोकने और सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से अवैध उत्खनन से बने खतरनाक गड्ढों को पोकलेन मशीन द्वारा बंद कराया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे गड्ढे दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनते हैं। अवैध उत्खनन पूरी तरह प्रतिबंधित है और इसमें शामिल पाए जाने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जन-जागरूकता पर विशेष जोर

निरीक्षण टीम ने खदान क्षेत्र के आसपास के ग्रामीणों को अवैध उत्खनन के खतरों के बारे में बताया। लोगों को समझाया गया कि—

खदान क्षेत्र में अनधिकृत प्रवेश जानलेवा हो सकता है।
अवैध गड्ढों के कारण हर वर्ष गंभीर हादसे होते हैं।
रात में खदान क्षेत्र के पास आवाजाही प्रतिबंधित है।
बच्चों व पशुओं को खदान के नजदीक न जाने दें।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या WCL सुरक्षा टीम को दें।

इस अभियान का उद्देश्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और भविष्य की दुर्घटनाओं को रोकना है।

उप निरीक्षक संजय सोनवानी ने कहा—
“अवैध उत्खनन करने या कराने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ओपन कास्ट सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।”

अधिकारियों ने आगे भी ऐसे निरीक्षण और जन-जागरूकता अभियान जारी रखने की बात कही।

By nit