पुलिस ने गुंडागर्दी के दो आरोपियों को हथकड़ी लगाकर न्यायालय में किया पेश | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पुलिस ने गुंडागर्दी के दो आरोपियों को हथकड़ी लगाकर न्यायालय में किया पेश | New India Times

जुन्नारदेव थाना प्रभारी राकेश बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को दमुआ रोड स्थित एक ऑनलाइन शॉप में विकास ठाकुर से फोटो कॉपी और फीनो बैंक खाते के संबंध में हुई कहासुनी के दौरान आरोपी आर्यन खान और अदनान खान ने पीड़ित युवक के साथ दुकान में घुसकर मारपीट की।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 426/25 सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। दोनों आरोपी घटना के बाद फरार थे, जिन्हें शनिवार को गिरफ्तार किया गया। रविवार को जुन्नारदेव पुलिस ने दोनों आरोपियों को थाने से हथकड़ी लगाकर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article