रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर अनुभाग अंतर्गत विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले 45 मतदान केंद्रों के बीएलओ का सम्मान समारोह एसडीएम कार्यालय मेघनगर के सभागृह में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ का सम्मान एसडीएम श्रीमती रितिका पाटीदार एवं तहसीलदार पलकेश परमार द्वारा माल्यार्पण कर तथा मिठाई खिलाकर किया गया।

नगर परिषद कार्यालय मेघनगर से श्रीमती लीला डामोर ने सभी बीएलओ को तिलक लगाकर सम्मानित किया। अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में एसडीएम रितिका पाटीदार ने सभी बीएलओ की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप सभी बधाई के पात्र हैं, क्योंकि आपकी मेहनत की वजह से हम लक्ष्य तक पहुँच सके हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि आप अन्य बीएलओ को भी सहयोग करें, ताकि वे भी 100% लक्ष्य प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर बीएलओ द्वारा अपने अनुभव भी साझा किए गए। बीएलओ ने अपने अधिकारियों को भी धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
सेक्टर क्रमांक 25 के सेक्टर अधिकारी डॉ. जामुसिंह सेहलोत का सम्मान भी तहसीलदार द्वारा किया गया। निर्वाचन शाखा के डाटा ऑपरेटर संजय ओहारी को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने समय-समय पर रिपोर्ट तैयार कर बीएलओ ग्रुप में उपलब्ध करवाईं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल सिंह वर्मा एवं उनकी टीम द्वारा SIR कार्य में दिए गए सहयोग की भी सराहना की गई।
आज दिनांक तक क्रमांक 158 से 304 तक के कुल मतदाता केंद्रों की मैपिंग एवं डिजिटाइजेशन का कार्य 96.53 प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है। कार्यक्रम के समापन पर बीआरसी कार्यालय से उपस्थित गुलाबसिंह खदेड़ा ने आभार प्रदर्शन किया।
