मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने आवास पर भरा गणना प्रपत्र, मतदाताओं से अपील — दिसंबर से पहले प्रपत्र अवश्य भरें | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने शनिवार को शनिचरा स्थित अपने आवास पर गणना प्रपत्र भरा। उन्होंने आम मतदाताओं से आग्रह किया कि वे भी समय पर अपना गणना प्रपत्र अवश्य भरें।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की आत्मा है। निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए मतदाता सूची का शुद्ध होना अत्यंत आवश्यक है। गणना प्रपत्र इस शुद्धिकरण प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि दिसंबर से पूर्व अपने और अपने परिवार का गणना प्रपत्र अवश्य भरें, अन्यथा मतदाता सूची से नाम हटने की संभावना रहती है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, और मतदाता इस व्यवस्था के मजबूत स्तंभ हैं।

इसलिए यह जरूरी है कि मतदाता सूची शुद्ध एवं अद्यतन हो तथा उसमें केवल उन्हीं लोगों के नाम शामिल हों जिनका नाम होना चाहिए। इसी उद्देश्य से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण प्रक्रिया चलाई जा रही है, जिसमें सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.