पेंचव्हेली समूह आवर्धन जलप्रदाय योजना के तहत टंकियों का निरीक्षण, सीईओ व पीएचई अधिकारियों ने लिया जायज़ा | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पेंचव्हेली समूह आवर्धन जलप्रदाय योजना के अंतर्गत निर्मित टंकियों का निरीक्षण किया गया। जुन्नारदेव क्षेत्र की ग्राम पंचायतों पालाचौरई, जंमकुडा, पनारा और डूंगरिया में आज (शनिवार) मुख्य कार्यपालन अधिकारी रश्मि चौहान जल जीवन मिशन के अधिकारी वानखेडे के साथ पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक योजना के तहत बनाई गई टंकियों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया। मनधान डैम से इन टंकियों में पानी पहुंचाया जाना है, इसलिए यह देखा गया कि टंकियों का निर्माण मानकों के अनुसार हुआ है या नहीं।

नल–जल योजना में बिछाई गई पाइपलाइन का भी निरीक्षण किया गया। पाइपलाइन और टंकियों की टेस्टिंग की गई। सीईओ रश्मि चौहान ने बताया कि डूंगरिया टंकी में पानी पहुंच चुका है और जल्द ही अन्य ग्राम पंचायतों में भी पानी पहुंचाया जाएगा। इसी को लेकर निरीक्षण किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.