बीएड योग्यताधारी प्राथमिक शिक्षक ब्रिज कोर्स के लिये 25 दिसम्बर तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन,समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किया गया परिपत्र | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेश में 11 अगस्त, 2023 के पूर्व नियुक्त बीएड योग्यताधारी शिक्षकों को ब्रिज कोर्स के लिये अपना रजिस्ट्रेशन 25 दिसम्बर, 2025 तक https://bridge.nios.ac.in वेबसाइट पर करने के निर्देश दिये हैं। इस संबंध में प्रदेश के समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को परिपत्र जारी किया गया है।

परिपत्र में कहा गया है कि प्राथमिक शिक्षक की व्यावसायिक योग्यता के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय ने आदेश पारित किया है। बीएड योग्यताधारी प्राथमिक शिक्षकों को राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली से 6 माह का ब्रिज कोर्स ओपन एण्ड डिस्टेंस लर्निंग ओडीएल मोड से कराये जाने का उल्लेख है। पत्र में कहा गया है कि संबंधित प्राथमिक शिक्षक समय-सीमा में रजिस्ट्रेशन सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार नहीं कराते हैं अथवा रजिस्ट्रेशन के बाद एक वर्ष में ब्रिज कोर्स पूर्ण नहीं करते हैं, तो ऐसे प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति आगे जारी नहीं रखी जा सकेगी। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.