13 दिसंबर शनिवार को लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत | New India Times

अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भागलपुर के तत्वावधान में 13 दिसम्बर शनिवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे से व्यवहार न्यायालय भागलपुर, नवगछिया, कहलगांव के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा।

जिसमें विभिन्न मुकदमा पूर्व एवं लंबित वाद यथा – शमनीय (कम्पाउंडेबल) आपराधिक वाद, एन. आई. एक्ट धारा 138 वाद, बैंक ऋण वसूली वाद, मोटर दुर्घटना दावा वाद, श्रम विवाद, विद्युत तथा पानी बिल संबंधी विवाद, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, सेवा संबंधी (वेतन, भत्ता एवं सेवानिवृत्ति लाभ), राजस्व मामले (जिला न्यायालय में लंबित) एवं अन्य दीवानी मामले यथा (किराया, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा वाद, माप तौल बाद, संविदा के विनिर्दिष्ट पालन हेतु वाद), बी.एस.एन.एल इत्यादि से संबंधित वाद का निष्पादन आपसी सुलह के आधार पर तत्काल किया जाएगा।
   
इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए लोगों से कहा गया है।

इच्छुक पक्षकार एवं विद्वान अधिवक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि अपने अधिक से अधिक शमनीय वादों के निष्पादन हेतु संबंधित न्यायालय अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकार भागलपुर से संपर्क कर सकते हैं।

इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, भागलपुर के टॉल फ्री हेल्पलाइन 15100 पर  भी सम्पर्क किया जा सकता है। विशेष जानकारी के लिए फोन नंबर 0641-2401017 तथा राष्ट्रीय लोक अदालत विधिक सहायता से संबंधित किसी प्रकार की सहायता, या जानकारी हेतु bslsalokadalat@gmail.com पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article