ग्वालियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो स्पा सेंटरों पर छापामार, 10 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो स्पा सेंटरों पर छापामार, 10 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए | New India Times

सिटी सेंटर क्षेत्र के स्पा सेंटरों में अनैतिक देह व्यापार की लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर ग्वालियर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्पा सेंटर— ब्लैक पर्ल स्पा और एस.एस. आयुर्वेद स्पा सेंटर—पर छापा मारा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर एवं अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्रीमती विदिता डागर (भा.पु.से.) के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान दोनों स्पा सेंटरों से 7 लड़कियां और 3 लड़के आपत्तिजनक स्थिति में मिले। छापे के दौरान पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई।

ब्लैक पर्ल स्पा से मैनेजर समेत तीन युवतियां और एक युवक जबकि एस.एस. आयुर्वेद स्पा सेंटर से चार युवतियां, दो युवक और मैनेजर मिले। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि युवतियां ग्वालियर से बाहर की रहने वाली हैं, जबकि युवक ग्वालियर के रहने वाले हैं।

ब्लैक पर्ल स्पा का ओनर मोहन कुमार उर्फ राहुल गोयल (निवासी मुरैना) तथा संचालक मुबीन खान (निवासी ग्वालियर) बताया गया है।

वहीं एस.एस. आयुर्वेद स्पा सेंटर की ओनर एवं संचालक रेखा शर्मा (निवासी भिंड) हैं। पुलिस सभी आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

ग्वालियर पुलिस ने कहा है कि ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में किसी भी सूचना पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्रीमती विदिता डागर के साथ डीएसपी महिला सुरक्षा श्रीमती शिखा सोनी, प्रशिक्षु डीएसपी अन्नपूर्णा सिरसाम, थाना प्रभारी इंदरगंज निरीक्षक दीप्ति तोमर, तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article