जंगल की पहाड़ी पर पेड़ से लटकी मिली नवविवाहिता की लाश, पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव पुलिस अनुविभाग के अंतर्गत थाना दमुआ क्षेत्र की ग्राम पंचायत टेमरू के हरदूनाथ जंगल में एक नवविवाहिता का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

थाना प्रभारी प्रमोद सिरसाम ने बताया कि मामले में मर्ग क्रमांक 77/25 दर्ज किया गया है। मृतका की पहचान श्यामवती बाई, पति संतलाल दर्शमा, उम्र 22 वर्ष, निवासी टेमरू के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मृतका की शादी 12 जून 2025 को सामाजिक रीति-रिवाजों से संतलाल से हुई थी। शनिवार सुबह पत्नी ने मायके जाने की इच्छा जताई थी, लेकिन पति ने बताया कि गेहूं की सिंचाई का काम चल रहा है, इसलिए वह उसे नहीं ले जा सकता। इसके बाद पत्नी बिना बताए घर से निकल गई।

कुछ समय बाद गांव के ही एक व्यक्ति ने पति को सूचना दी कि श्यामवती बाई जंगल की पहाड़ी पर एक पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकी हुई दिखाई दी है।

पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.