आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर की ओर से खरगोन ज़िले के ग्राम झिरनिया ब्लॉक में लगाया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्य भारत के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा शनिवार को ग्राम हेलापैडावा, झिरनिया ब्लॉक, जिला खरगोन में इंदौर संभाग, की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिस में 2000 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।

शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. प्रशांत खैरनार (मूत्र रोग विभाग) डॉ. दिव्येश लाड़ (जनरल मेडिसिन विभाग), डॉ. मोनिश गुप्ता ( स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) एवं आहार विशेषज्ञ कु. ज्योति पटेल के द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया  गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जाँच की गई।

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन में एवं इंदौर संभाग (स्वास्थ विभाग) एवं ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल स्टाफ के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article