पुलिस-विद्यार्थी संवाद: रायसेन जिले में बाल दिवस पर शैक्षणिक भ्रमण और सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम | New India Times

तारिक़ खान, ब्यूरो चीफ, रायसेन (मप्र), NIT:

पुलिस-विद्यार्थी संवाद: रायसेन जिले में बाल दिवस पर शैक्षणिक भ्रमण और सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम | New India Times

बाल दिवस के उपलक्ष्य में जिले के सभी थानों में विद्यार्थी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में CM राइज स्कूल रायसेन के लगभग 250 छात्र-छात्राओं को थाना कोतवाली रायसेन में शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री पंकज कुमार पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे ने विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था की मूलभूत जानकारी, यातायात नियमों का महत्व, हेलमेट की अनिवार्यता, महिला सुरक्षा के प्रावधान, साइबर अपराध से बचाव तथा आपातकालीन नंबर 112 सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं।

भ्रमण के दौरान एसडीओपी रायसेन, थाना प्रभारी रायसेन, महिला थाना प्रभारी, यातायात प्रभारी सहित थाना स्टाफ भी उपस्थित रहा।

👉 इसी के साथ जिले के सभी थानों में ‘किशोरी संवाद कार्यक्रम’ भी आयोजित किया गया, जिसमें बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकार, गुड टच–बैड टच, साइबर सुरक्षा, महिला अपराधों की रोकथाम तथा त्वरित सहायता के लिए उपलब्ध पुलिस सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

👉 इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सुरक्षा संबंधी मूलभूत जानकारी प्रदान करना तथा पुलिस और समाज के बीच विश्वास को मजबूत करना रहा।

👉 जिला पुलिस रायसेन ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता एवं शैक्षणिक कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article