बुरहानपुर में सड़क दुर्घटना संबंधी आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर में सड़क दुर्घटना संबंधी आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न | New India Times

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में, यातायात थाना प्रभारी श्री राजेश बारवाल द्वारा दिनांक 12.11.2025 को थाना यातायात मीटिंग हॉल में “सड़क दुर्घटना एवं उनमें होने वाली मृत्यु एवं घायलों की जानकारी हेतु आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशाला” का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में IRAD ऐप, FAR, IAR, DAR एवं IRAD सिस्टम के माध्यम से दुर्घटनाओं की जानकारी दर्ज करने का प्रशिक्षण दिया गया।

सड़क दुर्घटनाओं की रिपोर्टिंग प्रणाली पर जानकारी
जिले में सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित आंकड़े और घायलों/मृतकों की जानकारी IRAD ऐप में दर्ज की जाती है।
थानों द्वारा दर्ज जानकारी में किसी प्रकार की भिन्नता न रहे, इस पर विशेष जोर दिया गया।

सड़क दुर्घटना से संबंधित प्रकरणों की समयसीमा इस प्रकार निर्धारित की गई —

FAR: 48 घंटे के भीतर

IAR: 50 दिनों के भीतर

DAR: 90 दिनों के भीतर
इन रिपोर्टों को संबंधित बीमा कंपनी और MACT बोर्ड को प्रेषित किया जाना अनिवार्य है।

थानावार अपडेट और डेटा ऑटोमेशन

जिले में घटित सड़क दुर्घटनाओं की थानावार अपडेट जानकारी — पुलिस डाटा, CCTNS डाटा और IRAD डाटा — स्वतः एक ऑनलाइन शीट में एकत्रित हो जाती है।
इस टूल के माध्यम से पुलिस मुख्यालय को FAR, IAR, DAR से संबंधित जानकारी स्वतः निर्मित होकर भेजी जाती है।

हिट एंड रन मामलों पर जानकारी

हिट एंड रन के मामलों में —

मृतक के परिवार को ₹2,00,000 की सहायता राशि,

गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को ₹50,000 की सहायता राशि, प्रदान की जाती है।
यदि एक माह के भीतर अज्ञात वाहन का पता नहीं चलता है, तो संबंधित थाना प्रभारी द्वारा मृतक के परिजनों या घायल व्यक्ति को सहायता राशि हेतु आवेदन कलेक्टर बुरहानपुर को भेजने की सूचना दी जाती है।

प्रशिक्षण में जिले के सभी थानों की भागीदारी

दैनिक सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी अब IRAD ऐप के माध्यम से आसानी से भरी जा सकती है।
कार्यशाला में जिले के सभी थानों से आए CCTNS ऑपरेटर, आरक्षक, एवं प्रधान आरक्षक उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण का संचालन यातायात थाना प्रभारी श्री राजेश बारवाल द्वारा किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.