गोमती तट पर आस्था का सैलाब: कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को श्रद्धा और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला। क्षेत्र के जतनगंज पुल स्थित गोमती नदी तट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

शुभ मुहूर्त के साथ ही श्रद्धालु पवित्र गोमती जल में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित करते नजर आए। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने नदी तट पर दीपदान किया, पूजा-अर्चना कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और फिर मेले का आनंद लेते हुए भक्तिभाव में डूबे दिखे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

कोतवाली निरीक्षक रविंद्र पांडे के नेतृत्व में पुलिस बल ने तटों पर लगातार गश्त कर भीड़ पर नजर बनाए रखी। निरीक्षक रविंद्र पांडे ने बताया कि “कार्तिक पूर्णिमा का स्नान श्रद्धा और शांति के साथ सम्पन्न कराना तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।”

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.