महायुति में उचित सम्मान न मिला तो हमारे पास उम्मीदवार तैयार है : गिरीश महाजन को एनसीपी का संदेश | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

महायुति में उचित सम्मान न मिला तो हमारे पास उम्मीदवार तैयार है : गिरीश महाजन को एनसीपी का संदेश | New India Times

सरकार में हम महायुति के सहयोगी है आगामी निकाय चुनावों में हमें सम्मानजनक तरीके से महायुति में शामिल कर सीटे मिलनी चाहिए अन्यथा हमारे पास उम्मीदवार तैयार है। गणपति नगर सेक्टर 3 बंगालसिंह चितोड़िया के बंगले पर आयोजित एन सी पी अजित पवार गुट की बैठक मे पार्टी के तमाम नेताओ ने बीजेपी और मंत्री गिरीश महाजन को यह संदेशा भेजा है। उमेश नेमाड़े बंगालसिंह चितोड़िया , नाना राजमल पाटील , अप्पू साबले , ज्ञानेश्वर पाटील (नाना पाटील) , अरविंद चितोड़िया , विकास पाटिल सभी ने इस बयान को रेखांकित किया।

महायुति में उचित सम्मान न मिला तो हमारे पास उम्मीदवार तैयार है : गिरीश महाजन को एनसीपी का संदेश | New India Times

महायुति गठबंधन में अजित पवार और एकनाथ शिंदे का रोल जनता को भलीभांति पता है। पूरोगामी विचारधारा का पुरोधा होने का दावा करने वाले अजित पवार गुट का सामना स्थानीय स्तर पर बीजेपी से है। जलगांव जिला परिषद , पंचायत समिति , नगर परिषद , नगर पंचायतों में अजित पवार गुट का प्रभाव ठीकठाक है। पार्टी के पास मात्र एक विधायक है लेकिन पूर्व विधायक भरपूर है। महायुति का घटक दल होने के नाते बीजेपी एन सी पी अजित पवार गुट को कितना तवज्जो देती है यह आनेवाला समय बताएगा।

कई ब्लॉक्स मे बीजेपी बनाम महाविकास आघाड़ी संग युति के सहयोगी दल ऐसा तालमेल बन सकता है। नतीजों के बाद सत्ता के लिए बेमेल मेलमिलाप के अजीब समीकरण भी नजर आ सकते हैं। जामनेर नगर परिषद को लेकर गोदी पत्रकार गोदी नेता के पक्ष मे एकतरफा नेरेटीव सेट करने के लिए खूब पसीना बहा रहे है। एन सी पी शरदचंद्र पवार पार्टी की पूरी मदार महाविकास आघाड़ी के नाते पूर्व मंत्री सुरेश जैन और सीनियर नेता ईश्वरलाल जैन के भरोसे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.