रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर के समीप ग्राम फूट तालाब स्थित श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अन्नकूट महोत्सव रविवार, 2 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा।
यह जानकारी मंदिर के महंत दिलीप दास महाराज, लोकप्रिय समाजसेवी सुरेश चंद्र जैन (पप्पू भैया) एवं राजेश (रिंकू जैन) ने दी। उन्होंने बताया कि रविवार, 2 नवंबर (ग्यारस) को प्रातः विद्वान पंडितों द्वारा श्री हनुमान जी, अंबे माता, लक्ष्मी माता, सरस्वती माता, श्री गणेश भगवान एवं भगवान भोलेनाथ का फलों और पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा।
इसके पश्चात श्रृंगार कर 56 भोग लगाए जाएंगे। महिला मंडल द्वारा भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी जाएगी। दोपहर 12 बजे महाआरती के पश्चात महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। ग्यारस होने के कारण फलाहारी खिचड़ी की विशेष व्यवस्था भी की गई है। मंदिर समिति ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

