काशी के वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. मनोज तिवारी को प्रयागराज में किया गया सम्मानित | New India Times

अंकित तिवारी, ब्यूरो चीफ, प्रयागराज (यूपी), NIT:

अस्तित्व साइकोलॉजिकल काउंसलिंग सेंटर, प्रयागराज द्वारा वाराणसी के वरिष्ठ मनोचिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार तिवारी को मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विदित हो कि डॉ. मनोज तिवारी पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए सतत प्रयासरत हैं। इस दौरान उन्होंने न केवल पुस्तकें लिखीं, बल्कि स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं तथा समाचार पत्रों में 79 से अधिक लेख प्रकाशित किए हैं।

डॉ. तिवारी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस, पीएसी बल, केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF), रेलवे सुरक्षा बल (RPF), एनडीआरएफ, एनएसएस, एनसीसी कैडेट्स, दिव्यांगजन, बंदीजन, गरीब बच्चों, महिलाओं और विद्यार्थियों के लिए मुफ़्त मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविरों का नियमित आयोजन किया जाता है।

उन्होंने अब तक लाखों लोगों का तनाव प्रबंधन किया है और सैकड़ों लोगों को आत्महत्या जैसे कदम उठाने से बचाया है। इसके पूर्व भी उन्हें कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

सम्मान समारोह में पूर्व आयुक्त प्रयागराज श्री बादल चटर्जी, डॉ. मालविका राव, डॉ. अभिलाषा चतुर्वेदी, श्री तलत मोहम्मद, डॉ. शांति चौधरी, डॉ. सुभद्रा कुमारी, सानुवेर इदरीश, आभा यादव, फातिमा अंसारी, राजीव जायसवाल, आकृति राव, कृतिका मिश्रा सहित बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डॉ. तिवारी ने कहा —
“हम सभी का दायित्व है कि राष्ट्र के प्रत्येक व्यक्ति को उचित मानसिक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हों। जब हर नागरिक मानसिक रूप से स्वस्थ होगा, तभी सच्चे अर्थों में भारत एक विकसित राष्ट्र बन सकेगा।”

कार्यक्रम के उपरांत डॉ. मुकेश श्रीवास्तव, मनीष कुमार सिंह, पवन कुशवाहा, अवधेश यादव, आशुतोष सिंह, प्रिंस कुमार मिश्रा, विशेष तिवारी, गौरव पांडेय और शिवम उपाध्याय सहित अनेक लोगों ने डॉ. मनोज तिवारी को बधाइयाँ दीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article