Election Sisson On : इनकमिंग स्टार्ट , सुरेश जैन भी प्रतीक्षारत है इस सवाल पर बीजेपी चुप | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

Election Sisson On : इनकमिंग स्टार्ट , सुरेश जैन भी प्रतीक्षारत है इस सवाल पर बीजेपी चुप | New India Times

जलगांव में नितिन लड्ढा , जयश्री महाजन ,  सुनील महाजन इन तीनो पूर्व मेयर्स ने मंत्री गिरीश महाजन के सामने बीजेपी में दाखिला लिया है। बीजेपी में शामिल होने वाले ये सारे लोग पूर्व मंत्री शिवसेना UBT नेता सुरेश जैन के समर्थक है। इस प्रवेश को लेकर हमारे पास सुरेश जैन का पक्ष उपलब्ध नही है। गिरीश महाजन के राजनीतिक गुरु पूर्व मंत्री सुरेश जैन के बीजेपी मे प्रवेश को लेकर बीजेपी में चुप्पी है। घरकुल घोटाले में सजा काट चुके सुरेश जैन बीते दस साल से सक्रिय राजनीत से दूर है लेकिन जैन ने सार्वजनिक रूप से राजनीति से संन्यास नहीं लिया है।

New India Times

New India Times ने अपनी एक एक रिपोर्ट में लिखा था कि जैन-खडसे के साथ आने कि जनभावना से बीजेपी कैंप में हड़कंप मचा है। इलेक्शन सीजन में जलगांव बीजेपी में इनकमिंग स्टार्ट हो तो गया है पर सुरेश जैन और एकनाथ खडसे पर भरोसा करने वाला आम वोटर अपनी जगह पर अडिगता से खड़ा नजर आ रहा है। लोग कह रहे हैं सारा खेल सत्ता का है कल जब बीजेपी के पास सत्ता नहीं रहेगी तब गंगा उलटी बहेगी।

एक दशक तक जलगांव महानगर पालिका बीजेपी के कब्जे में रही बीते दो साल मे सड़के गटरों के कुछ काम किए गए। शिक्षा आरोग्य रोजगार को लेकर कोई काम नहीं किया गया। महानगर पालिका पर तीन सौ करोड़ का कर्जा है किसी प्रकार का कोई आर्थिक सुधार नहीं किया जा सका।

नासिक सिंहस्थ अर्ध कुंभ 2027 के लिए 25 हजार करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित है जिसमें से 7 हजार 410 करोड़ रुपए सरकार ने मंजूर कर दिए है। नासिक सिंहस्थ अर्ध कुंभ के लिए आबंटित धन कलश को सत्ता पक्ष में हो रहे इनकमिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। किसानों की कर्ज़ माफी के लिए विपक्ष आक्रामक हो गया है।

NCP(SP) नेता दिलीप खोड़पे ने सरकार को आंदोलन की चेतावनी दी है। खबर में जारी वीडियो जामनेर बस पोर्ट का है। उड़ान भरने के लिए बस पोर्ट से निकलने वाली लालपरी को गड्ढों के कारण क्षति का सामना करना पड़ रहा है इस से आप विकास की सेहत का पता लगा सकते हैं।

By nit