मेरे पास उन पुलिसकर्मियों की सूची है जो तालाब को गंदा करने वाली मछलियों की तरह हैं: IG गौरव राजपूत की सख्त चेतावनी | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

रीवा रेंज के आईजी गौरव राजपूत ने सोमवार को नशे के खिलाफ शुरू हुए ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के दौरान पुलिसकर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने मंच से ही नशीली सिरप और अन्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में पुलिसकर्मियों और थाना प्रभारियों की संभावित संलिप्तता को लेकर कड़ा संदेश दिया।

आईजी गौरव राजपूत ने कहा —
“हर जगह कुछ ऐसे लोग होते हैं जो तालाब को गंदा करने का काम करते हैं। पिछले चार महीनों में हमने ऐसे पुलिसकर्मियों की सूची तैयार कर ली है। मैं नहीं चाहता कि उस सूची में किसी का नाम आगे आए। यदि ऐसा हुआ, तो कार्रवाई ऐसी होगी कि उन्हें समाज के सामने शर्मिंदा होना पड़ेगा।”

उन्होंने आगे चेतावनी दी —
“जो लोग इस तरह की गतिविधियों में लिप्त हैं, वे समय रहते सुधर जाएं। इस अभियान के शुरू होने के 15 दिन बाद अगर कोई पकड़ा गया, तो अपने अंजाम के लिए वही खुद जिम्मेदार होगा।”

आईजी ने कहा कि ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई निश्चित है, लेकिन उन्हें सबसे अधिक दुख इस बात का होगा कि ऐसे लोग “लज्जा का हार पहनकर समाज के सामने खड़े होंगे।”

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article