शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मुख्य द्वार के सामने पंत पार्क में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रमेश कुमार भारती ने की।
बैठक में मुख्य रूप से ओपीएस (पुरानी पेंशन योजना) बहाली के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही विभाग में कार्यरत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष रमेश कुमार भारती, जिला मीडिया प्रभारी शमसुद्दोहा, मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह, कोषाध्यक्ष राममिलन पासवान, संगठन मंत्री रामदुलारे यादव, परमेश्वर पासवान, मनोज कुमार, शंभूनाथ गौड़, पिंटू कुमार, बलराम पासवान, राजेश कुमार, रामप्रवेश, विनोद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विजय कुमार, सूर्यभान सिंह, राजेश शर्मा आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

