अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:
भागलपुर जिले के कहलगांव के प्रख्यात समाजसेवी पवन खेतान एवं मुरारी खेतान की माता अपने जीवन के सौवें वर्ष में प्रवेश कर गई हैं। इस विशेष अवसर पर परिवार में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। परिवार ने उनके जन्मदिन को सनातन परंपरा के अनुसार धार्मिक रूप से मनाने का निर्णय लिया है।
इसी उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 26 अक्टूबर (रविवार) से 1 नवंबर (शनिवार) तक प्रतिदिन शाम 3 बजे से 7 बजे तक कहलगांव शहर स्थित मारवाड़ी टोला में होगा।
कार्यक्रम के समापन उपरांत 2 नवंबर (रविवार) को प्रसाद वितरण किया जाएगा। पवन खेतान ने बताया कि उनकी माता धर्मपरायण एवं धार्मिक विचारों वाली महिला हैं। इसलिए उनके जन्मदिवस को आध्यात्मिक वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया है।

