आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा खरगोन में मस्तिस्क एवं रीढ़ की हड्डी रोग एवं मूत्र एवं किडनी रोग के शिविर का आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्य भारत के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 25 अक्टूबर शनिवार को धीरू मेडिकल  खरगोन पश्चिम निमाड़ में निःशुल्क मस्तिष्क एवं रीढ की हड्डी रोग तथा मूत्र एवं किडनी रोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 55 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।

शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. प्रवीण बोर्डे  (मस्तिष्क एवं रीढ की हड्डी) रोग विशेषज्ञ एवं डॉ. प्रशांत खैरनार (मूत्र एवं किडनी रोग विशेषज्ञ) के द्वारा मोसमी बीमारियों से संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया गया।

सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी गई। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर की जाँच की गई।

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन में एवं धीरू मेडिकल के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article