मिशन शक्ति के तहत ग्राम गोनहाताल में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

थाना गोल्हौरा की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत बहु-बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण, एंटी-रोमियो अभियान, शक्ति दीदी अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा जागरूकता के तहत ग्राम गोनहाताल में चौपाल का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।

इस दौरान महिला एवं बालिकाओं को पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया तथा साइबर क्राइम से बचाव के तरीके बताए गए। पुलिस टीम ने महिलाओं को शक्ति दीदी अभियान के तहत उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी। साथ ही महिला सम्बंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के लिए जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:
1090 – वूमेन पावर लाइन
181 – महिला हेल्पलाइन
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
112 – पुलिस हेल्पलाइन
1098 – चाइल्ड केयर लाइन
108 – एम्बुलेंस सेवा
101 – अग्निशमन सेवा
14567 – एल्डर हेल्पलाइन
1930 – साइबर क्राइम हेल्पलाइन

चौपाल के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सतर्क, सुरक्षित रहने और किसी भी प्रकार की घटना होने पर तुरंत हेल्पलाइन पर सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article