दीपावली महापर्व को लेकर जिले में लगातार जिला पुलिस की नाकाबंदी व चेकिंग अभियान जारी | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

दीपावली महापर्व को लेकर जिले में लगातार जिला पुलिस की नाकाबंदी व चेकिंग अभियान जारी | New India Times

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में जिले में दीपावली कू त्यौहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंद रखने के लिए लगातार नाकाबंदी एवं सघन‌ चेकिंग की जा रही है। कल देर शाम सभी थानों की पुलिस टीमों द्वारा अलग अलग स्थानों पर विशेष नाकाबंदी की गई। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में दीपावली त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ज़िला पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने बताया है कि जिले में पुलिस द्वारा लगातार नाकाबंदी की जा रही है, नाकाबंदी के दौरान ज़िले के प्रवेश और निकास मार्गों सहित प्रमुख चौराहों पर हर संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है।

विशेषकर रात के समय आवाजाही करने वाले वाहनों पर पैनी नज़र रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में कल शाम को की गई नाकाबंदी के दौरान वाहनों की सघन चेकिंग की गई इस दौरान 41 बिना नंबरी वाहनों, 04 ब्लैक फिल्म/काले शीशे, 04 मोडीफाइड वाहनों, 10 अनाधिकृत लिख हुए शब्द वाले वाहनों एवं 53 वाहनों के खिलाफ यातायात के अन्य नियमों के उल्लंघन पर की कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि दीपावली के समय चोरी जुआ नकबजनी अवैध हथियार तस्करी और मादक पदार्थों की तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों में वृद्धि की आशंका रहती है। इसलिए जिला पुलिस की टीमें इन पर सख्त निगरानी रखे हुए हैं। पुलिस का लक्ष्य है कि त्योहार के दौरान किसी भी आपराधिक घटना को होने से पहले ही रोका जा सके। इसके साथ ही जिले के मुख्य बाजारों कस्बों एवं गांव और प्रमुख मार्गों पर लगातार गश्त की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article