थाना आजाक द्वारा ग्राम जैनाबाद में जनचेतना शिविर, ग्रामीणों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

थाना आजाक द्वारा ग्राम जैनाबाद में जनचेतना शिविर, ग्रामीणों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी | New India Times

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में दिनांक 10.10.2025 को थाना आजाक द्वारा ग्राम पंचायत जैनाबाद में जनचेतना शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी आजाक श्री ओमप्रकाश तंतवार एवं स्टाफ द्वारा उपस्थित ग्रामवासियों को विधिक अधिकारों, सामाजिक अपराधों की रोकथाम, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध, नशा मुक्ति तथा पुलिस सहायता के सही माध्यमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

शिविर के दौरान ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार के जातीय भेदभाव, घरेलू हिंसा, बाल विवाह या छेड़छाड़ जैसी घटनाओं की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस द्वारा ऐसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही ग्रामीणों को डायल-112, महिला हेल्पलाइन 1090, 181 तथा 7049136100 जैसे त्वरित सहायता नंबरों की जानकारी दी गई और उनके उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, पुलिस स्टाफ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article