अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

वंचित समाज इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब डॉ शेख ने कहा कि पैगम्बर मौहम्मद साहब ने सभी को भाईचारे, इंसानियत, सच्चाई, समानता, आध्यात्मिक और व्यवहारिक जिंदगी पर सब को चलने का संदेश दिया है। कानपुर में एक व्यक्ति ने आई लव मुहम्मद का पोस्टर लगाया था उस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया था जो न्याय संगत नहीं है। हर व्यक्ति को अपने अपने धर्म पर चलने और मानने का अधिकार है और यह अधिकार हम सब को हमारे देश का संविधान देता है। श्री शेख ने कहा कि कानपुर की घटना के बाद पूरे देश में मुस्लिम समुदाय शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन करने लगा है लेकिन देश की सरकारें उन को प्रदर्शन करने से रुक रही हैं जो सरासर गलत है। श्री शेख ने कहा कि मैं सरकार को बता देना चाहता हूं कि पैगम्बर मोहम्मद से हमारी मुहब्बत और अकीदत यानि श्रद्धा बेमिसाल है। यह लगाव केवल शब्दों में नहीं है यह लगाव पूरी दुनिया के मुसलमानों के दिल में है, पूरी दुनिया के मुसलमान अपनी जान से ज्यादा हुज़ूर पाक की शान को समझते हैं और कयामत तक समझते रहेंगे। डॉ शेख ने कहा कि जिस तरह शुकवार को बरेली में प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया है, वो अफसोसजनक है। वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम को भी समझना होगा कि हमें कानून का सहारा लेना चाहिए जो भी लोग हुज़ूर साहब की शान में गुस्ताखी करें उस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाये। हम सब को अपनी न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा होना चाहिए। डॉ शेख ने कहा कि आईं लव मुहम्मद नारे के बाद दर्ज एफआईआर और उस के परिणामस्वरूप हुए विरोध प्रदर्शन अफसोसजनक हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों पर विरोध या हंगामा करने से न तो इस्लाम की प्रतिष्ठा को लाभ होता है, और न ही देश की सांप्रदायिक एकता को, जबकि न्यायालय के जरिए अपनी बात रखना एक समझदारी है। श्री शेख ने कहा कि पूरी दुनिया में तमाम गैर मुस्लिम और साधु संत भी पैगम्बर मोहम्मद साहब को अपना आदर्श मानते हैं। मैं डॉ शेख अपने सभी मुस्लिम भाईयों से अपील करता हूं कि, आप मुहम्मद सल्लाहु अलैहि वसल्लम के बताए हुए रास्ते पर चलें।

