रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर के हृदय स्थल दशहरा मैदान पर वन्दे मातरम ग्रुप मेघनगर नवदुर्गा महोत्सव समिति के तत्वाधान में शारदेय नवरात्रि का आयोजन प्रतिवर्षा की तरह इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ चल रहा है।
मेघनगर दशहरा मैदान पर लगभग 5 दशक से भी अधिक समय से यहां गरबा का आयोजन किया जा रहा है।
दूधिया रोशनी से जगमगाता दशहरा मैदान पर मां का दरबार झिलमिलाती लाईटे आकर्षण का केंद्र है तों यहां विराजित मां जगदम्बा की मन मोहक प्रतिमा के दर्शनार्थ, महा आरती में एवं गुजरात से आई मोगल आर्केस्ट्रा ग्रुप की गरबों की जानदार प्रस्तुतियों को और ग्रुप द्वारा की गई सुंदर सजावट को निहारने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।

सैकड़ों की संख्या में आरती की थाली सजाकर दशहरा मैदान पर बड़ों के साथ बच्चे भी पहुंचते हैं।
सायं को आयोजित महाआरती में प्रतिदिन के आरती के अतिथि के साथ सैकड़ों की संख्या में छोटे छोटे बच्चे अपने अपने घरों से आरती की थाल सजाकर यहां मातारानी की आरती का लाभ ले रहे है।

वंदे मातरम ग्रुप के पूर्व सरपंच नटवर बामनिया, कैलाश पड़ियार, हितेश पड़ियार, भुपेश भानपुरिया, पंकज बड़ोला, प्रियेश पडियार, साहुल पडियार, काना पडियार, वेद प्रकाश बसेर, बंटू भंडारी, अमित द्विवेदी, गोलू बृजवासी, सुरेश ओझा, पंकज पांचाल, अभिषेक बृजवासी, यश पडियार प्रांजल शर्मा, तुषार भानपुरिया, अभिषेक जायसवाल लाला, सफल पड़ियार, अनमोल पड़ियार, अन्नू बामनिया, मनिष लोढ़ा, कीर्तन डामोर, वैभव शर्मा, अजय डामोर, तरण राधे ओझा, उमेश राठोड़, मकवाना, पसंद पड़ियार, अर्जुन डामोर, आदी वंदे मातरम ग्रुप ने इस वर्ष भी मातारानी की आराधना के लिए सुंदर व्यवस्थाएं की गई है, गरबा खेलने एवं देखने आने वालों के लिए भी समुचित व्यवस्था की गई है।
बच्चों को भी सहयोगी संस्थाओं, के परिवारों द्वारा सम्मानित भी किया जा रहा है।
वंदे मातरम ग्रुप के मुख्य सदस्य हितेश पडियार नटवर बामनिया, कैलाश पड़ियार, ने बताया कि, गरबा आयोजन को देखने के लिए प्रतिदिन श्रद्धालुओं के साथ साथ, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी दशहरा मैदान पहुंच रहे हैं। इस आयोजन को सफल बनाने में ग्रुप एवं नगरवासियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है।

