बंद खदान में कोयला निकालते समय दो युवकों की मौत, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

बंद खदान में कोयला निकालते समय दो युवकों की मौत, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस चौकी अंबाड़ा के बंद ओपन खदान मोआरी में गुरुवार रात 3:00 बजे कोयला निकालते समय दो युवकों की मौत हो गई वहीं एक घायल हो गया मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए तीन मौत के सौदागरों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी राकेश बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी अंकित विकास फैजाब द्वारा मृतकों मोहम्मद ओवैस और हातिम से बंड खदान मैं अवैध रूप से कोयला खोद कर लाने के लिए कहने पर कोयला निकालने के दौरान पत्थर में दबने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक  342/25 धारा 106 (1),303(2),61(2) बीएनएस के अंतर्गत मामले को पंजीबद्ध किया है जिसमें विवेचना की जा रही है अवैध रूप से कोयले के लिए कहने वाले तीन सौदागरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article