जीवन बचाओ महा आंदोलन के लिए मुनादी कर बांटे गए पर्चे | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

जीवन बचाओ महा आंदोलन के लिए मुनादी कर बांटे गए पर्चे | New India Times

झाबुआ जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले हो रहे जीवन बचाओ महा आंदोलन के लिए कांग्रेस पार्टी के लोकप्रिय विधायक वीरसिंह भुरिया ने अपने निवास स्थल पर क्षेत्र के सैकंडों ग्रामीणों की उपस्थिति में बैठक की। विधायक वीर सिंह भूरिया ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि दिनांक 27 सितंबर शनिवार के दिन फलिये फलिये टॉपरे टॉपरे से सभी को निकल कर जीवन बचाओ महा आंदोलन में शामिल होना है।
मेघनगर जनपद अध्यक्ष श्रीमती ललिता मुकेश मुणिया ने भी अपने क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित कर जीवन बचाओ महा आंदोलन के लिए रुप रेखा बनाई और इसे सफल बनाने की विनती की।

जीवन बचाओ महा आंदोलन के लिए मुनादी कर बांटे गए पर्चे | New India Times

मेघनगर के औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित केमिकल फैक्ट्रीयों से निकलने वाले जहरीले गंदे पानी  से ग्रामवासी लम्बे समय से परेशान हैं जिले के जिम्मेदार अधिकारी एवं सरकार ध्यान नहीं दे रही है आदिवासी किसानों की फैसले जल गई है जानवर मर रहे हैं और इंसान बीमारियों से ग्रसित हो कर जिंदगी और मौत के बीच झुल रहे हैं। जीव जन्तु, पशु पक्षी की मृत्यु हो रही है, किसानों की जमीनें बंजर हो चुकी हैं।
जीवन बचाओ महा आंदोलन में भाग लेकर गूंगी बेहरी सरकार को जगाना है एवं केमिकल फैक्ट्रीयों को बंद करवा ना है।

कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जीवन बचाओ महा आंदोलन के पंपलेट नगर एवं क्षेत्र में बांट रहे हैं एवं लाउडिस्पीकर लगाकर वाहनों से मुनादी कर रहे हैं एवं सभी से अपील कर रहे हैं आपको आपके ही जीवन को बचाना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.