मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

पांढुर्णा जिला बनने के बाद जिला कलेक्टर कार्यालय के लिए ज़मीन चयन को लेकर प्रशासनिक कवायद शुरू हो गई थी। पूर्व सर्वे के मुताबिक नागपुर रोड पर बनना चयनित था। तत्पश्चात कुछ नेताओं के दबाव में आकर कलेक्टर कार्यालय वरुड़ पर बनना चयनित किया गया जो कि जनहित में ठीक नहीं होना साबित है। पांढुर्णा अमरावती मार्ग पर हर 10 मिनट में रेल्वे गेट बंद होता है जिससे आम नगरिकों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा हैं ऐसे में भाजपा के नेतागण इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है जबकि राज्य एवं केंद्र में भाजपा की सरकार हैं। सबसे पहले जनहित में इस ओर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। शासन एवं प्रशासन को भी जनता की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए उचित कदम उठाया जाना चाहिए।

सौंसर विधायक विजय चौरे ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि वे भाजपा के कुछ नेताओं के दबाव में आकर कलेक्टर कार्यालय वरुड़ रोड पर शनि मंदिर के आस पास कलेक्टर कार्यालय बनाया जाना तय करे। जो कि जनहित में उचित कदम नहीं हैं विधायक विजय चौरे ने कहा मैं यह आवाज सड़क से लेकर सदन तक उठाऊंगा और हो सके तो वक्त आने पर NH 47 पर चक्का जाम किया जाएगा की चेतावनी भी दी। विधायक विजय चौरे ने कहा जिस जगह अभी कार्यालय चल रहा हैं वह जगह पर भी कार्यालय बनाया जा सकता हैं। जो कि सौसर एवं आस पास के गांव के लोगों को आने जाने में काफ़ी राहत मिलेगी।
शहर से 3 km दुर कार्यकाल बनाया जाना। जनहित में उचित कदम नहीं। पांढुर्णा विधायक निलेश उईके ने कहा आम जनता का मशवरा लिए बगैर ही अपने मन मर्जी से भाजपा नेताओं को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से यह क़दम उठाया जा रहा हैं हम चुप नहीं बैठेंगे वक्त आने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। विधायक निलेश उईके ने कहा मेरे क्षेत्र के काम पर ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं रेल्वे ओवर ब्रिज के निर्माण पर शासन प्रशासन का ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों को गुमराह किया जा रहा हैं खास तौर से आदिवासियों के साथ और उनके क्षेत्र के साथ भेदभाव किया जा रहा हैं।
कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष जतन उईके ने कहा अभी वक्त तुम्हारा है तो मनमानी करलो जब वक्त हमारा आएगा तब हम बताएंगे। मंच संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विश्वास कांबे ने किया और उन्होंने कहा शासन प्रशासन ने हमारी मांग जनहित में नहीं मानी तो आगे और उग्र आंदोलन किया जनहित में किया जाएगा। इस मौके पर सुनील बुधराजा ने भी अपने विचार जनहित में रखे।अशोक चौधरी जी ने भी अपने विचार जनहित में रखे । अन्य जनप्रतिनिधी एवं वक्ताओं ने भी शासन प्रशासन से मांग की कलेक्टर कार्यालय नागपुर रोड या जहां से अभी संचालित हो रहा हैं उसी जगह पर बनाया जाना चाहिए। विरोध प्रदर्शन में पुतला दहन किया गया । इस आंदोलन के मौके पर जिला कांग्रेस संगठन के सभी कार्यकता, महिला शक्ति, एवं सभी कांग्रेस के आनुषंगिक संगठन मौजूद रहे।

