लहार में पूर्व विधायक डॉ. गोविंद सिंह की कोठी पर अतिक्रमण हटाने का नोटिस, सात दिन में जवाब तलब | New India Times

आशिफ शाह, ब्यूरो चीफ, भिंड (मप्र), NIT:

लहार में पूर्व विधायक डॉ. गोविंद सिंह की कोठी पर अतिक्रमण हटाने का नोटिस, सात दिन में जवाब तलब | New India Times

भिंड लहार में बहुचर्चित पूर्व विधायक डॉ गोविंद सिंह की कोठी के मामले में आज नोटिस जारी किया जिसमें सात दिवस का समय देकर अतिक्रमण मुक्त करने का नोटिस एवं अपने कागज पेस करने का समय दिया गया कोठी मामले में नोटिस जारी होने पर लहार में चर्चा का विषय बना हुआ है अब पूर्व विधायक की कोठी फूटने का रास्ता आसान हो गया है।

हालांकि मामला माननीय हाईकोर्ट में डॉ अमित प्रताप सिंह की अपील पर स्थगन आदेश देने के लिए विचाराधीन है पर प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी कार्यवाही पूर्ण कर कोठी तोड़ने की तैयारी के लिए कमर लगभग कस ली है जिसमें आज सीएमओ लहार रमाशंकर शर्मा द्वारा बताया गया कि एसडीएम विजय यादव के आदेश के बाद आज लगभग आधा दर्जन लोगों को नोटिस जारी किए गए है नोटिस का समय पूर्ण होने पर आगामी कार्यवाही की जाएगी ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.