फ़रार आरोपी एवं अवैध हथियार तस्कर सरताज एवं शेर सिंह से पूछताछ करने हेतु STF  टीम आई बुरहानपुर | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

फ़रार आरोपी एवं अवैध हथियार तस्कर सरताज एवं शेर सिंह से पूछताछ करने हेतु STF  टीम आई बुरहानपुर | New India Times

दिनांक 30/08/2025 को थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक जाधव को मुखबिर द्वारा सुचना मिली कि शेरसिंग पिता धरमसिंग सिकलीगर व सरताज पिता धरमसिंग सिकलीगर दोनो निवासी ग्राम पाचौरी के थाना STF भोपाल म.प्र. के अप. क्र. 47/22 धारा 25(1), 25(1)(a), 25(1-B)(a),25(7)iii,25(8) आर्म्स एक्ट के अपराध में ईनामी फरारी बदमाश है, जिन्हें गिरफ्तार किया जाकर इन की गिरफ्तारी की सूचना STF भोपाल को दी थी।

आरोपी सरताज व शेरसिंग अंतराज्यीय अवैध हथियार तस्कर है । जिनके द्वारा 18 पिस्टल व 07 मैगजीन लुधियाना पंजाब भेजने हेतु विक्रम राजा परमार पिता रघवीरसिंग परमार उम्र 26 साल ग्राम ऊदगवा थाना जिगना जिला दतिया, सोनु झा पिता वृन्दावन झा उम्र 18 वर्ष ग्राम शेहराई तहसील जतारा जिला टिकमगढ़, अनिकेत चौहान पिता रघुराज चौहान उम्र 19 साल निवासी ग्राम ऊदगवा थाना जिगना जिला दतिया को दिये थे । जिस पर एसटीएफ भोपाल द्वारा आरोपियो को गिरफ्तार कर अप.क्र. 47/22 धारा 25(6),25(7)(iii),25(8) आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया। उक्त अपराध की विवेचना निरीक्षक आनंद कुमार थाना प्रभारी एसटीएफ भोपाल द्वारा की जा रही है।

आरोपी सरताज द्वारा जुलाई 2025 में खजानसिंग पिता गुरुचरण निवासी उत्तराखंड को 08 अवैध पिस्टल तस्करी कर बेची थी जिस पर की थाना रुद्रपुर जिला ऊधमसिंग नगर उत्तराखंड में आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है जिसमें कि वह फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर आशुतोष बागरी के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस बुरहानपुर अन्तरसिंह कनेश एवं एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खकनार व एसटीएफ भोपाल की टीम द्वारा संयुक्त रूप से जांच की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article