बुरहानपुर में गणेश उत्सव पर परकोटा क्षेत्र में बाहरी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, पुलिस ने जारी किए डायवर्जन मार्ग | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर में गणेश उत्सव पर परकोटा क्षेत्र में बाहरी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, पुलिस ने जारी किए डायवर्जन मार्ग | New India Times

आगामी गणेश उत्सव को उत्साह पूर्वक मनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा दिनांक 27.08.2025 को शहर के अंदर मुख्यमार्गों पर जगह जगह बडे पंडालों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी। इस कारण शहर के अंदर के रूट डायवर्ट किया जाएगा, जिससे बाज़ार में आमजन की सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस व्यवस्था लगाई गई है जो निम्नानुसार है:-

◆. शहर के अंदर (परकोटा) में भारी वाहनो के प्रवेश निषेध रहेगा।

◆. गणेश उत्सव के दौरान जैनाबाद की ओर से आने वाले वाहनो (टेक्टर  ट्रॉली ऑटो, बस एवं अन्य हेवी, मिडियम वाहन) का डायवर्सन घोसिवाडा से बडा ताप्ती पुल होते हुए थाना शिकारपुरा की ओर से प्रवेष रहेगा।

◆. शहर के अंदर मुख्य रूप से बडे वाहनों का प्रवेश शनवारा गेट से होकर मंडी के समीप स्थित गोदाम तक होता है। जिनका प्रात: 10 बजे से रात्री: 11 बजे तक शहर के अंदर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

◆.‌जिजामाता चौराहा एवं गणपती चौराहा पर थाना यातायात एवं संबंधित थाने से बल लगाकर प्रातः 09 बजे से रात्री 10 बजे तक बड़े वाहनों को डायवर्ट किया जायेगा।

◆. प्रतिमा स्थापना के दौरान जिजामाता से गणपती के मध्य रोड पर प्रतिमा होने पर आवश्यकतानुसार वाहन को डायवर्ट किया जावेगा।

◆. गणेश उत्सव के दौरान ऑटो जयस्तंभ से मंडी चौक, अड्डे की मस्जिद, फुल चौक बाई साहब की हवेली, पांडुमल चौराहा होते हुए निकलेंगे। गांधी चौक, कमल चौक की ओर ऑटो पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।

◆. सभी डायवर्सन पॉइंट पर बैरिकेट व व्यवस्था लगाकर आवश्यकतानुसार वाहन डायवर्ट किये जायेगे।

◆.गणेश उत्सव के दौरान कमल चौक पर चार पहिया वाहन पार्किंग न रहते हुए उक्त चार पहिया वाहन पार्किंग सिटी मॉल के सामने रहेगी।

पुलिस प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील है कि असुविधा से बचने के लिये बाजार में फोर व्हीलर का उपयोग न करे तथा निर्धारित किये गये मार्ग / पार्किंग का उपयोग करे एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस का सहयोग करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.